जरुरी जानकारी | ग्लेनमार्क फार्मा का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 220 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स को 31 मार्च 2020 को समाप्त चौथी तिमाही में 220.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की इसी तिमाही के 161.66 करोड़ रुपये की तुलना में 36.28 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, 26 जून दवा बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स को 31 मार्च 2020 को समाप्त चौथी तिमाही में 220.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की इसी तिमाही के 161.66 करोड़ रुपये की तुलना में 36.28 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि इस दौरान उसका एकीकृत राजस्व 7.96 प्रतिशत बढ़कर 2,767.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह साल भर पहले की इसी तिमाही में 2,563.47 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

पूरे वित्त वर्ष के आधार पर 2019-20 में कंपनी को 2018-19 के 924.99 करोड़ रुपये के मुकाबले 775.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ। इस दौरान कंपनी काराजस्व भी 9,865.46 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 10,640.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) ग्लेन सल्दान्हा ने कहा, "कोविड-19 महामारी और वैश्विक बाजारों में जेनरिक दवा के चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद चौथी तिमाही में हमारी वृद्धि की रफ्तार बरकरार रही।"

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिये अपने शेयरधारकों को एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 2.50 रुपये यानी 250 प्रतिशत लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\