देश की खबरें | केरल में प्रेमिका के भाई ने किया दलित युवक पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में प्रेमिका के भाई द्वारा तलवार से कथित तौर पर किए गए हमले में एक दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलवार दोनों के संबंधों का विरोध कर रहा था।

जियो

कोच्चि, आठ जून केरल में प्रेमिका के भाई द्वारा तलवार से कथित तौर पर किए गए हमले में एक दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलवार दोनों के संबंधों का विरोध कर रहा था।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यहां से 40 किलोमीटर दूर मुवत्तपुझा में कल शाम हुई इस घटना में युवक के हाथ, चेहरे और गर्दन पर चोट आई है। उसे कोट्टायम स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | PUBG खेलने के बाद कोटा में नौवीं के छात्र ने लगाई फांसी, सदमे में पूरा परिवार.

उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। हमले को रोकने की कोशिश करने वाले उसके मित्र को भी चोट आई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले के आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। हमले में कथित तौर पर उसकी मदद करने वाले 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़े | मणिपुर हाई कोर्ट ने बीजेपी में शामिल होने वाले 7 कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, स्पीकर अयोग्यता पर लें फैसला.

घटना के संबंध में भादंसं की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि हमलावर व्यक्ति दलित युवक से अपनी 18 वर्षीय बहन के संबंधों का विरोध कर रहा था और संभवत: इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\