देश की खबरें | जम्मू से लापता हुई लड़की को पंजाब से बचाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 25 अक्टूबर जम्मू से कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को पंजाब से बचा लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- अगर GST फेल है, तो पुरानी कर प्रणाली लागू करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान अल्ताफ अहमद के रूप में की गई है और वह जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कलर कराल गांव का रहने वाला है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि लड़की के पिता ने 15 अक्टूबर को चिनोर पुलिस चौकी पर एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके अनुसार लड़की बाजार गई थी लेकिन लौटकर नहीं आई।

यह भी पढ़े | COVID-19 को मात देकर घर लौटे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताई यह अहम बात.

उन्होंने कहा कि अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया और लड़की को बचाने के लिए एक विशेष दल गठित किया गया।

उन्होंने कहा कि खोजबीन से लुधियाना में लड़की का पता चला।

प्रवक्ता ने कहा कि बचाव अभियान के दौरान अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी और लड़की को जम्मू लाया गया है और आगे की जांच जारी है।

यश नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)