देश की खबरें | तमिलनाडु में नीट परीक्षा के डर से लड़की ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में आगामी नीट परीक्षा के डर से एक छात्रा ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 19 अगस्त तमिलनाडु में आगामी नीट परीक्षा के डर से एक छात्रा ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी वेंकटसामी रोड निवासी 19 वर्षीय छात्रा सितंबर में होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और इसे लेकर वह अवसाद में थी।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले के मोलु चित्रगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़, एक अज्ञात आतंकी ढेर: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि परीक्षा में पास ना होने से डर से लड़की ने यह कदम उठाया।

किशोरी की मां ने मंगलवार की शाम उसे अपने कमरे में फंदे पर लटकते देखा और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़े | Hemkund Sahib: हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 4 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे.

उन्होंने कहा कि आत्महत्या की वजह का पता जांच के बाद चलेगा।

सितंबर में आयोजित होने वाली जेईई (मुख्य) 2020 परीक्षा और नीट परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध कर रही याचिका उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को खारिज कर दी थी।

इस बीच,द्रमुक विधायक एन कार्तिक ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।

विधायक ने केंद्र से मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा तत्काल रद्द करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\