एजेंसी न्यूज

Shubman Gill Health Update: शुभमन गिल को अस्पताल से मिला छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से रह सकते हैं बाहर

डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्हें छुट्टी मिल गई है हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है.

Shubman Gill Health Update: शुभमन गिल को अस्पताल से मिला छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से रह सकते हैं बाहर
Shubman Gill (Photo Credit: X/Cricbuzz)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर: डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्हें छुट्टी मिल गई है हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है.

गिल को रविवार की रात को प्लेटलेट गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़ें: Shubman Gill News: विश्व कप में शुभमन गिल के बैकअप में इन दो खिलाडियों का नाम सबसे आगे- रिपोर्ट

वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अक्टूबर को पहला मैच नहीं खेल सके थे. पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था. वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सके थे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ शुभमन को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए. एक बार एक लाख से नीचे प्लेटलेट जाने पर अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है. प्लेटलेट एक लाख से ऊपर जाने पर उसे छुट्टी मिल जायेगी.’

समझा जाता है कि गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और भारतीय टीम के डॉक्टर रिजवान उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं. डेंगू शरीर को कमजोर कर देता है और उससे उबरने में समय लगता है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह देखना है कि गिल जल्दी से ठीक हो जाये.

उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कहा था ,‘‘ मुझे उसके लिये बुरा लग रहा है. मैं पहले इंसान हूं तो मैं चाहूंगा कि वह जल्दी ठीक हो जाये. यहां कप्तान की तरह नहीं सोच रहा हूं कि गिल को कल खेलना चाहिये ।वह युवा है और उम्मीद है कि जल्दी ठीक होगा.’’

संभावना है कि चयनकर्ता उसके कवर को बुला सकते हैं. पहला विकल्प रूतुराज गायकवाड़ होंगे जिन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में बतौर सलामी बल्लेबाज चुना गया था और उन्होंने मोहाली में अर्धशतक बनाया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).