देश की खबरें | कश्मीर को आतंक की आग में झोंकने के लिए सिर्फ गिलानी जिम्मेदार: माधव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा महासचिव राम माधव ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को हिंसा और आतंकवाद की आग में झोंकने के लिए अगर कोई एक व्यक्ति सबसे अधिक जिम्मेदार है तो वह अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ही हैं।

नयी दिल्ली, 29 जून भाजपा महासचिव राम माधव ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को हिंसा और आतंकवाद की आग में झोंकने के लिए अगर कोई एक व्यक्ति सबसे अधिक जिम्मेदार है तो वह अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ही हैं।

माधव का यह बयान ठीक उस दिन आया जब गिलानी ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उस धड़े से अलग होने की घोषणा की जिसका गठन उन्होंने 2003 में किया था।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 919 है : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कश्मीर के हजारों युवाओं व परिवारों की जिंदगी बर्बाद करने के लिए गिलानी को जिम्मेदार ठहराया।

गिलानी पर हमला करते हुए माधव ने सवाल किया कि आज जो उन्होंने कदम उठाया है उससे उनके पूर्व में किए गए पाप धुल नहीं जाते।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में डॉक्टर्स डे के मौके पर छुट्टी की घोषणा, सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र से की राष्ट्रीय अवकाश की अपील.

माधव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह व्यक्ति हजारों कश्मीरी युवाओं और परिवारों की जिंदगियां तबाह करने, घाटी को हिंसा और आतंक की आग में झोंकने के लिए अकेले जिम्मेदार है। और अब बिना कोई कारण बताए हुर्रियत से इस्तीफा दे दिया। क्या ऐसा करने से इस व्यक्ति के पूर्व के सारे पाप धुल जाते हैं?’’

माधव, जम्मू एवं कश्मीर में भाजपा के मुख्य रणनीतिकार हैं।

मीडिया के लिए जारी चार पंक्ति के पत्र और एक ऑडियो संदेश में, 90 वर्षीय नेता के प्रवक्ता ने कहा, “ गिलानी ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस फोरम से पूरी तरह से अलग होने की घोषणा की है।”

गिलानी ने संगठन के सभी घटकों को विस्तृत पत्र लिखते हए हुर्रियत कॉन्फ्रेंस छोड़ने के अपने फैसले के पीछे के कारण बताए हैं। उन्हें इसका (संगठन का) आजीवन प्रमुख नामित किया गया था।

गिलानी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अलगाववादी नेता अवसरवादी हैं और उन्होंने निजी स्वार्थों के लिए कश्मीर के इस मंच का इस्तेमाल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\