देश की खबरें | गाजियाबाद : एनडीआरएफ ने गंग नहर से दो पुरुषों के शव निकाले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद, नौ अगस्त एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को यहां गंग नहर से दो लोगों के शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ही इनका वाहन नहर में गिर गया था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उनकी पहचान आशीष ध्यानी और विनोद कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दोनों शुक्रवार को अपने मित्रों परमवीर और संजीव के साथ कुछ काम के लिए चंडीगढ़ में रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान जा रहे थे, रास्ते में हापुड़ में उनका वाहन नहर में गिर गया।

कार चला रहा परमवीर पुलिस के एसआई की मदद से तैर कर नहर से निकल गया, जबकि अन्य लापता हो गए।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

शुक्रवार की रात ही एनडीआरएफ ने बचाव अभियान के तहत मशीन की मदद से कार बाहर निकाल ली थी।

एनडीआरएफ टीम अभी भी संजीव को तलाश रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)