सुरक्षा और सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि अगवा की गई क्यूरेटर को राजधानी बगदाद के बाहर एक स्थान पर रखा गया है।
यह भी पढ़े | अमेरिकी सांसद ने भारत की तरह अफगान सिखों और हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा देने की अपील की.
सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापा डाला गया और स्थानीय समयानुसार छह सुबह बज कर 25 मिनट पर हेला मेविस को छुड़ा लिया गया।
अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अमेरिकी जेट के अवरोध के बाद बेरूत में हुई ईरानी विमान की आपात लैंडिंग.
सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या रसूल ने ट्विटर पर क्यूरेटर को छुड़ाए जाने की जानकारी साझा की।
उन्होंने घटना के संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी।
मेविस मंगलवार से लापता थी।
सुरक्षा बलों ने बताया कि उन्हें बगदाद कला केंद्र के बाहर अगवा किया गया था जहां वह काम करती थीं।
अपहरण की जिम्मेदारी अभी तक किसी गुट ने नहीं ली है और अधिकारी इस मामले में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।
इराक के कला जगत में मेविस एक जाना माना नाम हैं और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का एक प्रमुख चेहरा हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY