जरुरी जानकारी | अप्रैल-मई में रत्न, आभूषण निर्यात 82.31 प्रतिशत घटकर 4,328.54 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई माह के दौरान 82.31 प्रतिशत घटकर 4,328.54 करोड़ रुपये पर आ गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 महामारी फैलने की वजह से दुनियाभर में लॉकडाउन के चलते रत्न एवं आभूषण निर्यात में भारी गिरावट आई है।

मुंबई, 16 जून देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई माह के दौरान 82.31 प्रतिशत घटकर 4,328.54 करोड़ रुपये पर आ गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 महामारी फैलने की वजह से दुनियाभर में लॉकडाउन के चलते रत्न एवं आभूषण निर्यात में भारी गिरावट आई है।

अप्रैल-मई, 2019 के दौरान रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 24,468.11 करोड़ रुपये रहा था। जीजेईपीसी के वाइस चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर लॉकडाउन की वजह से निर्यात प्रभावित हुआ है। अब चीन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में मांग कुछ सुधर रही है।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

शाह ने कहा कि खाड़ी के ज्यादातर देशों और अमेरिका में अभी इस महामारी का प्रभाव कायम है। उद्योग की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है, लेकिन निश्चित रूप से हम सभी सुरक्षा नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।

इस बीच, आंकड़ों के अनुसार कट और पालिश किए गए हीरों का निर्यात अप्रैल-मई में 77.42 प्रतिशत घटकर 2,943.18 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इससे पिछले साल के समान महीनों में 13,033.41 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, नहीं मिल सकेगा 7वीं सीपीसी का फायदा.

इसी तरह सोने के आभूषणों का निर्यात 92 प्रतिशत की भारी गिरावटके साथ 7,927.47 करोड़ रुपये से 634.38 करोड़ रुपये पर आ गया। रंगीन रत्नों का निर्यात 92.90 प्रतिशत घटकर 28.98 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 408.45 करोड़ रुपये था।

हालांकि, इस दौरान चांदी के आभूषणों का निर्यात 5.46 प्रतिशत बढ़कर 647.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो अप्रैल-मई, 2019 में 614.21 करोड़ रुपये रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान