देश की खबरें | विशाखापत्तनम में फार्मा संयंत्र में गैस रिसाव, दो लोगों की मौत

विशाखापत्तनम, 30 जून शहर से पास परवादा में दवा बनाने वाली एक कम्पनी में मंगलवार सुबह बेंजीन गैस का रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग बीमार हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘सेनर लाइफ साइसेंज कम्पनी’ की एक इकाई में यह रिसाव हुआ और स्थिति अब नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 18 हजार 522 नए मरीज, 418 की हुई मौत- रिकवरी रेट 59% के पार.

उन्होंने बताया कि घटना में दो कर्मचारियों की जान चली गई और घायलों का इलाज गाजुवाका में एक अस्पताल में जारी है। इनमें से एक को वहां वेटिलेटर पर रखा गया है।

जिलाधिकारी वी. विनय चंद और पुलिस आयुक्त आर के. मीणा ने कम्पनी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी : 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संयंत्र की रिएक्टर इकाई में हुए गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यहीं के एक रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव से 11 लोगों की जान जाने और 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने की घटना के करीब दो महीने बाद यह हादसा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)