देश की खबरें | प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जश्न के दौरान गैस से भरे गुब्बारे फूटे, कई लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से संबंधित एक कार्यक्रम में चेन्नई में जश्न के दौरान पटाखों की चिनगारी की वजह से गैस भरे गुब्बारों का विशाल गुच्छा आसमान में छोड़े जाने से पहले ही फट गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
चेन्नई, 19 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से संबंधित एक कार्यक्रम में चेन्नई में जश्न के दौरान पटाखों की चिनगारी की वजह से गैस भरे गुब्बारों का विशाल गुच्छा आसमान में छोड़े जाने से पहले ही फट गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Ayodhya Visit: सीएम उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा, RPI करेगी विरोध.
घटना उस समय हुई जब भाजपा सदस्य पार्टी के किसान मोर्चे के राज्य स्तर के एक पदाधिकारी को फूलों की माला पहना रहे थे। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, जिनकी चिनगारी से गुब्बारे फूट गए।
भाजपा मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में एक सप्ताह का ''सेवा दिवस'' मना रही है।
पुलिस ने कहा कि गुब्बारे फूटते ही वहां आग का गोला बन गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को भागना पड़ा।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाइड्रोजन गैस से भरे 100 गुब्बारे आसमान में छोड़ने की योजना बनाई थी। इस घटना में कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के किया गया था, लिहाजा कोरट्टूर पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)