देश की खबरें | विश्व बाल दिवस के मौके पर गांधी मंडप होगा नीला रोशनी से सराबोर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 17 नवंबर विश्व बाल दिवस के मौके पर देश और दुनिया की कई इमारतों के साथ ही 20 नवंबर को यहां स्थित गांधी मंडप भी नीली रोशनी से सराबोर होगा। यह यूनिसेफ के " गो ब्लू अभियान " का हिस्सा है।

यूनिसेफ-असम के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इस अभियान का मकसद बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना और कोविड-19 प्रभावित बच्चों की जिंदगियों पर पड़े असर को रेखांकित करना है।

यह भी पढ़े | Congress Not Part of Gupkar Alliance: रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बताया गलत, कहा- कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं.

प्रवक्ता ने बताया कि 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, गेट वे ऑफ इंडिया समेत देशभर की कई इमारतें नीली रोशनी से सराबोर होंगी।

यूनिसेफ और गुवाहाटी महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 20 नवंबर को गांधी मंडप को भी नीली रोशनी से सराबोर करने के लिए साथ आए हैं। इस बाबत फैसला दोनों संगठनों की मंगलवार को हुई बैठक में किया गया है।

यह भी पढ़े | 4 महीने में भारत में पहली बार सबसे कम 29 हजार दैनिक मामले.

गांधी मंडप सारनिया पर्वत पर स्थित है और यह एक संग्रहालय है जो राष्ट्रपिता को समर्पित है। वह 1921 में गुवाहाटी की यात्रा पर आए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि असम के गुवाहाटी विकास विभाग के मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य और जीएमडीए के सीईओ उमानंद डोले 20 नवंबर को शाम पांच बजे गांधी मंडप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में कई जिलों के बच्चे भी शिरकत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)