देश की खबरें | लॉकडाउन में बढ़ा है गजराज का शिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के दौरान देशभर में गजराज के शिकार की घटनाएं सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हुई हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 24 जुलाई लॉकडाउन के दौरान देशभर में गजराज के शिकार की घटनाएं सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हुई हैं।

केन्द्र सरकार के वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से प्राप्त आंकड़ों की मानें तो तस्करों और शिकारियों ने लॉकडाउन में लोगों के अपने घरों में बंद रहने का नाजायज फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में दांत और अन्य अंगों के लिए हाथियों का शिकार किया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने कहा, हम दिल्ली में हैं, हमें नहीं बनाया गया है बंधक, बीजेपी से कोई संपर्क नहीं.

नोएडा के सामाजिक कार्यकर्ता और वकील रंजन तोमर द्वारा सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त की गई जानकारी के अनुसार, ‘‘इस साल अभी तक देश भर में 11 हाथियों का शिकार हुआ है। पहला मामला फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश में आया। उसी दिन गोवा में भी एक हाथी को मारा गया था।’’

तोमर का कहना है कि केरल में गर्भवती हथिनी के मरने की हृदय विदारक घटना के बाद उन्होंने इस संबंध में सरकार से सूचना मांगी थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्राप्त सूचना के अनुसार, लॉकडाउन से पहले जनवरी से मार्च तक करीब तीन महीने में तीन हाथियों का शिकार हुआ था, लेकिन मार्च से अभी तक नौ हाथी मारे गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा चार हाथी ओडिशा में मारे गए हैं और इनमें से तीन को तो महज आठ दिन के भीतर मारा गया। छत्तीसगढ़ में तीन हाथी मारे गए हैं जिनमें से दो को नौ जून को जबकि तीसरे को 11 जून को मारा गया।

तोमर ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, पिछले वर्ष देश में शिकारियों ने 43 हाथियों का शिकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\