देश की खबरें | जी20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार प्रमुख समाचार

नयी दिल्ली, तीन सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीटीआई- को दिए विशेष साक्षात्कार से संबंधित प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं:

दिल्ली दि50

जी 20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार

एक अरब भूखे पेट से 2 अरब कुशल हाथ तक - प्रधानमंत्री ने भारत की प्रगति की सराहना की, कहा सबका साथ- सबका विकास वैश्विक कल्याण के लिए मॉडल है

नयी दिल्ली: जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की मेजबानी करने से एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि “सबका साथ- सबका विकास” मॉडल विश्व के कल्याण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण, अब मानव-केंद्रित दृष्टिकोण में बदल रहा है।

दिल्ली अर्थ7

जी20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार अर्थव्यवस्था

भारत 2047 तक होगा विकसित राष्ट्र; भ्रष्टाचार, जातिवाद की कोई जगह नहीं होगी: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि को अपनी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की राजनीतिक स्थिरता का ‘स्वाभाविक सह-उत्पाद’ बताते हुए उम्मीद जताई है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा, जिसमें भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं होगी।

दिल्ली अर्थ11

जी20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार ऋण संकट

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ऋण संकट दुनिया के लिए बड़ी चिंता का विषय

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ऋण संकट दुनिया, खासकर विकासशील देशों के लिए बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत आगामी जी20 शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने का प्रयास करेगा, ताकि इस संबंध में कर्ज से बोझ से दबी कम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं की मदद के लिए एक ठोस रूपरेखा तैयार की जा सके।

दिल्ली दि61

जी20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार अफ्रीकी संघ

अफ्रीकी संघ के लिए जी-20 सदस्यता संबंधी भारत के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: अफ्रीका सर्वोच्च प्राथमिकता है

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रभावशाली समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन के आयोजन से कुछ दिन पहले कहा कि भारत 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले इस समूह में अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने का समर्थन करता है क्योंकि सभी आवाजों को प्रतिनिधित्व और स्वीकार्यता मिलने तक दुनिया के भविष्य के लिए कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती।

दिल्ली अर्थ19

जी20 प्रधानंमत्री साक्षात्कार वित्तीय जवाबदेही

प्रधानमंत्री ने ‘गैर-जिम्मेदार’ वित्तीय नीतियों के प्रति आगाह किया

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्तीय अनुशासन की जरूरत पर जोर देते हुए दोहराया है कि ‘गैर-जिम्मेदार’ वित्तीय नीतियों और लोकलुभावन फैसलों से छोटी अवधि में राजनीतिक नतीजे मिल सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि में इसकी ‘बड़ी सामाजिक और आर्थिक कीमत’ चुकानी होगी।

दिल्ली दि63

जी20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार कश्मीर अरुणाचल

देश के हर हिस्से में जी20 कार्यक्रम का आयोजन स्वाभाविक: कश्मीर, अरुणाचल पर चीन की आपत्ति पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत के लिए अपने हर हिस्से में जी20 बैठकें आयोजित करना स्वाभाविक है। उन्होंने यह बात कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में आयोजित कुछ कार्यक्रमों पर चीन की आपत्तियों को खारिज करते हुए कही।

दिल्ली दि69

जी20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार जलवायु परिवर्तन

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर रवैया प्रतिबंधात्मक नहीं, रचनात्मक होना चाहिए : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के मुद्दे पर होने वाली चर्चाओं में प्रतिबंधात्मक के बजाय रचनात्मक रवैया अपनाने की जबरदस्त वकालत करते हुए विभिन्न देशों से आग्रह किया है कि वे “यह न करो या वह न करो” पर ध्यान केंद्रित न करें।

दिल्ली अर्थ8

जी20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार जैव ईंधन

सौर गठबंधन के बाद भारत का ऊर्जा बदलाव के लिए जैव ईंधन समूह का प्रस्ताव: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत का जी-20 सदस्य देशों को जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिये वैश्विक गठबंधन का प्रस्ताव हरित ऊर्जा की दिशा में बदलाव को लेकर पर्यावरण अनुकूल जैव ईंधन के उपयोग में तेजी लाने में मददगार होगा।

दिल्ली दि58

जी 20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार संरा सुधार

प्रधानमंत्री मोदी का संरा में सुधार का आह्वान: कहा, 21वीं शताब्दी में नहीं चल सकता मध्य 20वीं सदी का रवैया

नयी दिल्ली: विश्व की बदलती सच्चाइयों के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जोरदार वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी में 20वीं शताब्दी के मध्य का रवैया नहीं चल सकता तथा संरा में इस प्रकार सुधार होने चाहिए ताकि सभी पक्षों का संरा में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

दिल्ली दि62

जी-20 मोदी साक्षात्कार राज्य

पूर्ववर्ती सरकारों को भारतीयों की क्षमताओं में विश्वास नहीं था, मैंने हमेशा उन पर बहुत भरोसा किया: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश भर में जी-20 शिखर सम्मेलनों की मेजबानी करने का उनकी सरकार का फैसला लोगों, शहरों और संस्थाओं के बीच क्षमता निर्माण में निवेश करना है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर यह कहते हुए निशाना साधा कि उनमें राष्ट्रीय राजधानी से बाहर छोटे शहरों में ऐसे आयोजन करने को लेकर विश्वास की कमी थी क्योंकि उन्हें भारतीयों की क्षमता में यकीन नहीं था।

दिल्ली अर्थ14

जी20 प्रधानमंत्री साक्षात्कार साइबर हमला

साइबर अपराध के सामाजिक, भूराजनीतिक प्रभाव; मुकाबले को वैश्विक सहयोग जरूरी: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवादी संगठन कट्टरता फैलाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे हैं और डार्क नेट, मेटावर्स और क्रिप्टोकरेंसी मंच जैसे उभरते डिजिटल माध्यमों का फायदा उठा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)