नयी दिल्ली, 10 सितंबर ‘’ की विभिन्न फाइल से रविवार अपराह्न ढाई बजे तक जारी जी20 संबंधी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि22 जी20 मोदी गैवल लूला
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील को जी20 समूह की अध्यक्षता सौंपी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को जी20 समूह की अध्यक्षता हस्तांतरित करते हुए पारंपरिक गैवल (एक प्रकार का हथौड़ा) सौंपा।
दि34 जी20 मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर नये सिरे से जोर दिया
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य वैश्विक निकायों में सुधारों पर नये सिरे से जोर देते हुए कहा कि विश्व निकाय के सदस्य देशों में वृद्धि के बावजूद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यों की संख्या नहीं बढ़ी है।
दि21 जी20 मोदी अफ्रीकी संघ
अफ्रीकी संघ का जी20 में शामिल होना अधिक समावेशी वैश्विक वार्ता की दिशा में ‘महत्वपूर्ण कदम’ : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अफ्रीकी संघ का जी20 में शामिल होना अधिक समावेशी वैश्विक वार्ता की दिशा में एक ‘महत्वपूर्ण कदम’ है। उन्होंने साथ ही संपूर्ण विश्व के हित को ध्यान में रखते हुए सामूहिक प्रयासों की जरूरत को रेखांकित किया।
दि10 जी20 दूसरी लीड राजघाट
जी20 नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की
नयी दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस सहित जी20 नेताओं ने रविवार सुबह यहां महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
दि28 जी20 बाइडन लीड प्रस्थान
शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया कि जी20 सबसे अहम मुद्दों का अब भी समाधान निकाल सकता है : बाइडन
नयी दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि इस साल के जी20 शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया है कि यह समूह अपने सबसे अहम मुद्दों का अब भी समाधान निकाल सकता है।
दि5 जी20 कांत
यूक्रेन पर आम सहमति बनाने के लिए 200 से अधिक घंटे तक लगातार बातचीत की : अमिताभ कांत
नयी दिल्ली: भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने रविवार को कहा कि यहां ‘लीडर्स समिट’ में अपनाए गए ‘जी20 डिक्लेरेशन’ (घोषणापत्र) पर आम सहमति बनाने के लिए भारतीय राजनयिकों के एक दल ने 200 घंटे से भी अधिक समय तक लगातार बातचीत की।
दि6 जी20 सुनक मंदिर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक और उनकी पत्नी अक्षता ने अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की
नयी दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने रविवार को यहां अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।
दि13 जी20 थरूर कांत
जी20 में भारत के लिए गर्व का क्षण : थरूर ने दिल्ली घोषणापत्र को लेकर आम सहमति पर कहा
नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ‘दिल्ली डिक्लेरेशन’ (घोषणापत्र) पर आम सहमति बनाने के लिए रविवार को भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत की प्रशंसा की और कहा कि यह ‘‘जी20 में भारत के लिए गौरवशाली क्षण’’ था।
दि12 जी20 पौधा
जी20 समूह के पिछले वर्ष और 2024 के अध्यक्षों ने प्रधानमंत्री मोदी को पौधा सौंपा
नयी दिल्ली: जी20 समूह के पिछले अध्यक्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो और अगले वर्ष के अध्यक्ष ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डी सिल्वा ने समूह के वर्तमान अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को एक-एक पौधा सौंपा।
दि9 जी20 गोपीनाथ
भारत का संदेश जी20 शिखर सम्मेलन में गूंजा : आईएमएफ अधिकारी गीता गोपीनाथ
नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत के ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ संदेश की गूंज जी20 शिखर सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों के बीच जोरदार ढंग से सुनाई दी।
दि8 जी20 ब्रिटेन जलवायु
ब्रिटेन ‘हरित जलवायु कोष’ के लिए दो अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा
नयी दिल्ली: ब्रिटेन ने रविवार को कहा कि वह जलवायु परिवर्तन से निपटने में दुनिया की मदद करने के मकसद से अपनी ‘‘सबसे बड़ी’’ एकल वित्तपोषण प्रतिबद्धता के तहत हरित जलवायु कोष के लिए दो अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY