नयी दिल्ली, 19 दिसंबर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की एक रिपोर्ट ने कहा है कि जी20 सदस्य देशों की तरफ से उठाए गए व्यापारिक कदम हाल के महीनों में अधिक निषेधात्मक हो गए हैं।
जी20 समूह के सदस्य देशों की तरफ से उठाए गए व्यापार कदमों पर डब्ल्यूटीओ की तरफ से जारी 30वीं व्यापार निगरानी रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मई के मध्य और अक्टूबर के मध्य के बीच जी20 के सदस्य देशों ने वस्तुओं पर व्यापार सुविधा वाले उपायों की तुलना में अधिक व्यापार-प्रतिबंधात्मक उपायों की शुरुआत की है।
डब्ल्यूटीओ ने कहा, ‘‘जी20 अर्थव्यवस्थाओं द्वारा शुरू किए गए व्यापार उपाय हाल के महीनों में अधिक निषेधात्मक हो गए हैं।’’
डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला ने जी20 देशों से नेतृत्व दिखाने और व्यापार पर हाल में लगाए गए और लंबे समय से चले आ रहे प्रतिबंधों को हटाकर आर्थिक स्थिरता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया है।
जी20 में भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ़्रांस, जर्मनी, जापान, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका सहित अन्य देश शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY