देश की खबरें | मंगलुरु में चार आपराधिक मामलों में शामिल भगोड़ा गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक), पांच मार्च मंगलुरु पुलिस की अपराध शाखा ने चार विभिन्न आपराधिक मामलों के भगोड़े मुनीर उर्फ अन्ना मुनीर (48) को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुनीर मंगलुरु के कसब बेंगरे में एमजेएम-11 का निवासी है और वह चार आपराधिक मामलों में शामिल था।

उसने बताया कि मुनीर लगभग एक साल से अदालत में पेश नहीं हो रहा था जिसके चलते उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, मुनीर के खिलाफ मंगलुरु शहर के कावूर, मंगलुरु ग्रामीण, पणम्बूर और मंगलुरु दक्षिण पुलिस थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, डकैती के प्रयास और धोखाधड़ी जैसे मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, अदालत से जमानत मिलने पर रिहा होने के बाद वह अदालती सुनवाई के लिए पेश नहीं हुआ और फरार हो गया।

उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)