देश की खबरें | रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के एक पूर्व निदेशक और अन्य के खिलाफ कंपनी से तीन करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में एक मामला दर्ज किया है । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया ।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली पुलिस ने रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के एक पूर्व निदेशक और अन्य के खिलाफ कंपनी से तीन करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में एक मामला दर्ज किया है । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया ।

पुलिस ने बताया कि आरईएल की सहायक कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) के संदिग्ध लेन-देन से यह मामला जुड़ा हुआ है । फर्जी बिल और जाली कागजात के जरिए कंपनी के साथ तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की जालसाजी की गयी ।

यह भी पढ़े | मुंबई के नानावटी अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज, कोरोना मरीजों से अधिक पैसा वसूलने का आरोप.

बिल के बारे में आंतरिक जांच करने के बाद आरएफएल ने आरईएल के पूर्व निदेशक और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करायी ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने आरईएल के बोर्ड के पूर्व निदेशक और अन्य के खिलाफ आरएफएल को तीन करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है ।’’

यह भी पढ़े | सोपोर की रहने वाली 10 साल की आलिया तारिक को मिला जम्मू-कश्मीर का पहला डोमिसाइल सर्टिफिकेट.

प्राथमिकी के अनुसार आरोपी 17 नवंबर 2017 से 13 फरवरी 2018 तक आरईएल के बोर्ड का निदेशक था ।

प्राथमिकी में आरएफएल ने कहा कि निदेशक कभी भी आरएफएल में प्रबंधन के पद पर नहीं था और कंपनी की ओर से उसे किसी भी तरह के भुगतान की अनुमति देने का भी अधिकार नहीं था ।

आरएफएल ने यह भी आरोप लगाया कि निदेशक ने अपने अधिकार और प्रभाव का इस्तेमाल कर कंपनी के धन का हेरफेर किया जिससे संस्थान को नुकसान हुआ ।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी और अन्य ज्ञात एवं अज्ञात लोगों ने मिलकर साजिश की और फर्जी बिल बनाकर आरएफएल की धनराशि का गबन किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\