विदेश की खबरें | फ्रांस के अगले प्रधानमंत्री होंगे ज्यां कैस्टेक्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद देश को फिर खोलने की योजना बनाने में कैस्टेक्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद देश को फिर खोलने की योजना बनाने में कैस्टेक्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सुर्खियों से दूर रहकर काम करने वाले कैस्टेक्स, एडवर्ड फिलिप की जगह लेंगे। इससे पहले दिन में फिलिप ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था ।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन और सिख तीर्थयात्रियों की बस के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 20 की मौत.

कुछ महीने से लॉकडाउन के कारण ठहर चुकी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए मैक्रों सरकार में, बदलाव कर रहे हैं ।

कैस्टेक्स (55) लोक सेवक के तौर पर कई सरकारों के साथ काम कर चुके हैं । संक्रमण के कारण लागू पाबंदियों में क्रमिक तौर पर ढील दिए जाने की फ्रांस की योजना सफल रही है।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव होने की संभावना है।

मैक्रों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानीय समाचार पत्रों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वह देश के पुनर्निर्माण के लिए ‘‘नई राह’’ खोज रहे हैं।

उन्होंने पिछले तीन साल में फिलिप के ‘‘शानदार काम’’ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे देश का नेतृत्व करने के लिए राह का चयन करना होगा।’’

यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है, जब कुछ दिन पहले स्थानीय चुनावों में मैक्रों की पार्टी को फ्रांस के बड़े शहरों में हार का सामना करना पड़ा था।

सरकार को कोरोना वायरस संकट के दौरान और रविवार को हुए चुनाव से पहले आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। फेरदबल का फैसला मतदान से पहले ही कर लिया गया था।

देश में मार्च और अप्रैल में संक्रमण के चरम पर पहुंचने के दौरान सरकार को मास्क, जांच और चिकित्सकीय उपकरणों के अभाव के कारण आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

लॉकडाउन के कारण रोजगार सृजन के मैक्रों के प्रयासों को भी धक्का लगा।

सरकार ने कारोबार को सहारा देने के लिए 460 अरब यूरो के आपात पैकेज के साथ ही कर में कटौती और अन्य वित्तीय मदद की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\