देश की खबरें | फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत व जी-4 देशों की स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत और अन्य जी-4 देशों के प्रयासों का जोरदार समर्थन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर फ्रांस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत और अन्य जी-4 देशों के प्रयासों का जोरदार समर्थन किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत के नागराज नायडू ने सोमवार को महासभा के 74 वें सत्र के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बांदे को एक पत्र लिखा था। फ्रांस ने उस पत्र के बाद अपना समर्थन व्यक्त किया।

यह भी पढ़े | हवाला रैकेट के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने नरेश जैन को किया गिरफ्तार: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नायडू ने पत्र में कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार पर अंतर सरकारी वार्ता को कुछ देशों ने बंधक बना रखा है और वे इसका इस्तेमाल खुद को छिपाने के लिए ‘‘सुविधाजनक परदे’’ के रूप में कर रहे हैं क्योंकि ये देश संयुक्त राष्ट्र की सर्वाधिक शक्तिशाली इकाई में कोई परिवर्तन नहीं देखना चाहते।

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने एक ट्वीट में कहा, "फ्रांस प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत और जी-4 के प्रयासों का पूरा समर्थन करता है।’’

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए स्लो करवाया अपना काफिला, लोगों ने की तारीफ- देखें वीडियो.

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया को तेज करने के लिए भारत और अन्य जी 4 देशों - ब्राजील, जर्मनी और जापान के आह्वान संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया।

भारत एक जनवरी 2021 को दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\