मोरक्को ने टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए नॉकआउट में जगह बनाने के दौरान इतिहास रचा।
फ्रांस की ओर से सबसे अधिक गोल दागने वाली यूगेनी ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया।
फ्रांस की भिड़ंत अब क्वार्टर फाइनल में शनिवार को ब्रिसबेन में सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगी।
फ्रांस ने मैच में शानदार शुरुआत की और एडीलेड के हिंडमार्श स्टेडियम में 23 मिनट तक ही कादिदियातो डियानी, केंजा डेली और यूगेनी के गोल की मदद से 3-0 की बढ़त हासिल कर ली।
युगेनी ने 70वें मिनट में एक और गोल दागकर फ्रांस की 4-0 से जीत सुनिश्चित की और मोरक्को का टूर्नामेंट में सफर खत्म किया।
मोरक्को की टीम नॉकआउट में जगह बनाने वाली अरब देशों की पहली टीम बनी थी। ग्रुप चरण में दक्षिण कोरिया को हराकर मोरक्को टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने वाली पहली अरब टीम भी बनी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY