देश की खबरें | वंदे भारत मिशन का चौथा चरण: एअर इंडिया 17 देशों से 170 विमानों का परिचालन करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया वंदे भारत मिशन के चौथे चरण के तहत तीन से 15 जुलाई तक 17 देशों से 170 विमानों का परिचालन करेगी।
नयी दिल्ली, 28 जून एअर इंडिया वंदे भारत मिशन के चौथे चरण के तहत तीन से 15 जुलाई तक 17 देशों से 170 विमानों का परिचालन करेगी।
सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए छह मई को इस मिशन की शुरुआत की थी। वैसे भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 23 मार्च से निलंबित है।
पीटीआई को प्राप्त हुए एअर इंडिया के एक दस्तावेज के अनुसार मिशन के चौथे चरण में वह भारत से कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, केन्या, श्रीलंका, फिलीपीन, किर्गिस्तान, सऊदी अरब, बांग्लादेश, थाइलैंड, दक्षिण अफ्रीका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, म्यामां, जापान, यूक्रेन और वियतनाम को जोड़ने वाली 170 उड़ानों का परिचालन करेगी।
ये उड़ानें तीन जुलाई से 15 जुलाई के बीच संचालित होंगी।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए 'डोर टू डोर' सर्वे की शुरू.
दस्तावेज के अनुसार 38 उड़ानें भारत-ब्रिटेन मार्ग पर तथा 32 उड़ानें भारत-अमेरिका मार्ग पर संचालित होंगी।
इसमें कहा गया है कि एअर इंडिया की 26 उड़ानें भारत और सऊदी अरब के बीच चलेंगी।
गत 10 जून से शुरू होकर चार जुलाई तक चलने वाले मिशन के तीसरे चरण में एअर इंडिया 495 चार्टर्ड उड़ानों का परिचालन करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)