देश की खबरें | चौदह वर्ष की अनाहत सिंह राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय स्क्वाश टीम में

नयी दिल्ली, 12 जुलाई चौदह वर्ष की अनाहत सिंह को 28 जुलाई से होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय स्क्वाश टीम में चुना गया है ।

दिल्ली की अनाहत ने अंडर 15 स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है । हाल ही में उसने जर्मनी में एक टूर्नामेंट जीता और जून में एशियाई अंडर 15 खिताब अपने नाम किया ।

वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह भी पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेंगे जो पुरूष युगल टीम में हैं ।

पिछले 15 साल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सौरव घोषाल, जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल विभिन्न वर्गो में पदक के दावेदार होंगे ।

भारतीय टीम :

पुरूष एकल : सौरव घोषाल, रामित टंडन, अभय सिंह

महिला एकल : जोशना चिनप्पा, सुनयना कुरूविला, अनाहत सिंह

महिला युगल : दीपिका पल्लीकल , जोशना चिनप्पा

पुरूष युगल : रामित टंडन और हरिंदर पाल सिंह संधू , वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह

मिश्रित युगल : सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल, रामित टंडन और जोशना चिनप्पा

टीम अधिकारी : क्रिस्टोफर वॉकर (विदेशी कोच) , साइरस पोंचा (टीम मैनेजर) और ग्रीम एवरार्ड (फिजियो)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)