एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के चार हजार नए मामले, किसी एक दिन का उच्चतम स्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 4,039 नए मामले सामने आए। यह अब तक किसी एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के चार हजार नए मामले, किसी एक दिन का उच्चतम स्तर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 4,039 नए मामले सामने आए। यह अब तक किसी एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गयी वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 4,638 हो गयी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: बेंगलुरू में भारी बारिश के बाद राजाजी नगर इलाक में जलजमाव: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महामारी शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब नगर में एक दिन में 4,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 23 जून को सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | COVID-19 का दिल्ली में फिर बरपा कहर, एक दिन में चार हजार से अधिक नए मामले, 20 की मौत.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 20 मरीजों की मौत हो गयी।

इसमें बताया गया है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,377 से बढ़कर 23,773 हो गई।

बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,638 हो गई है और कुल मामलों की संख्या 2,01,174 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).