Kaushambi Factory Fire: कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत, 16 झुलसे
कौशांबी जिले के महेवा गांव में रविवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 लोग झुलस गए.
कौशांबी (उप्र), 25 फरवरी : कौशांबी जिले के महेवा गांव में रविवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 लोग झुलस गए.
पुलिस के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के महेवा गांव में एक पटाखा फैक्टरी में दोपहर लगभग 12 बजे आग लग गयी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जान गंवाने वाले चारों लोग हादसे के वक्त फैक्टरी के अंदर थे. यह भी पढ़ें : Fatehpur Shocker: कर्जा चुकाने और पैसों की लालच में बेटा बना मां का हत्यारा, बीमा राशि के पाने के लिए की हत्या, राज खुलने पर गिरफ्तार- VIDEO
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) और कई एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं. आग पर लगभग काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य किए जा रहे हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज मामला, Biryani Shop के डीप फ्रीजर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)
\