देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक व्यक्ति ने चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आसनसोल, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में शराब की एक दुकान पर एक व्यक्ति ने चार लोगों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, जो संभवत: मानसिक रूप से अस्थिर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से तीन लोग आसनसोल के शिवपुर इलाके में शराब की एक दुकान के भीतर सो रहे थे, तभी मध्यरात्रि में आरोपी ने डंडे से अचानक उन पर हमला कर दिया। वह उन पर ताबड़तोड़ वार करता रहा।

यह भी पढ़े | Stubble Bio-decomposer Technology: पराली को खाद में बदलने वाली बायो-डिकम्पोज़र तकनीक दिल्ली में कारगर, केजरीवाल बोले-सभी सरकारें लागू कर किसानों की मदद करें.

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की चीखें सुनकर कुछ स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे। कुछ लोगों ने नजदीक के पुलिस थाने को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाहर आकर आरोपी ने वहां पहुंचे एक और व्यक्ति पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थानों का किया उद्घाटन.

बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि चारों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)