देश की खबरें | लग्जरी कार चोरी करने वाले चार लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने लग्जरी कार चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद साजिद (35), सोनू (37), आकाश राठौर (26) और मुन्ना (55) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1,152 नए केस, संक्रमितों की संख्या 58,079 हुई: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तीन सितंबर को छतरपुर इलाके से एक स्कॉर्पियो कार चोरी होने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पाया गया कि आरोपी जिस ऑटो रिक्शा से आए थे उस पर 'मर्सिडीज' का लोगो (निशान) लगा हुआ था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 नाबलिकों द्वारा 9 वर्षीय बहरी लड़की का यौन उत्पीड़न.

उन्होंने ने कहा कि जिसके बाद ऑटो के पूर्व में हुए चालान की भी पडताल की गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को पुलिस को संदिग्ध ऑटो रिक्शा के दोबारा छतरपुर एन्क्लेव में आने की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि जाल बिछाकर राठौर को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के बाद अन्य आरेापियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली से लग्जरी कारे चुराकर बिहार के बक्सर में बेचते थे।

पुलिस ने कहा कि इनके कब्जे से चोरी की गई कई लग्जरी कारें एवं अन्य वाहन बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)