एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में एमडीएमए रखने और बेचने के आरोप में चार लोग पकड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उल्लाल में शनिवार को छापेमारी के बाद कथित तौर पर एमडीएमए रखने और इसे बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में बाद में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में एमडीएमए रखने और बेचने के आरोप में चार लोग पकड़े

मंगलुरु (कर्नाटक), 30 नवंबर उल्लाल में शनिवार को छापेमारी के बाद कथित तौर पर एमडीएमए रखने और इसे बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में बाद में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 25 नवंबर को प्रारंभिक कार्रवाई में तीन संदिग्धों को पकड़ा गया गया था।

अधिकारियों ने 50 ग्राम एमडीएमए, एक कार, तीन मोबाइल फोन और 7.76 लाख रुपये नकद जब्त किए। उल्लाल पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

बाद में इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उल्लाल से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसके पास से 53 ग्राम एमडीएमए, 7.76 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक कुल 103 ग्राम एमडीएमए और 15.52 लाख रुपये मूल्य की कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).