देश की खबरें | पेट्रोल पंप आवंटित कराने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में दिल्ली में शहादरा के जीटीबी इनक्लेव इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में दिल्ली में शहादरा के जीटीबी इनक्लेव इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान नंद नगरी के रहने वाले जॉनी (34), गोकुलपुरी के रहने वाले रमाकांत (55), भागीरथी विहार के रहने वाले राजीव दीक्षित (52) और रोशनपुरा के रहने वाले अनुराग (32) के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़े | LAC से सैनिकों को हटाने के लिए भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ता अगले सप्ताह.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि दीक्षित से उसकी जान पहचान थी और उसने उसे रमाकांत और जॉनी से मिलवाया था। दोनों ने पेट्रोलियम मंत्रालय में संपर्क होने का दावा किया था ।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने उसे पेट्रोल पंप लाइसेंस के लिए आवेदन करने के वास्ते राजी कर लिया और आश्वस्त किया कि वे उसके नाम पर एक पेट्रोल पंप दिलवा सकते हैं ।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी 750 मेगावाट की रीवा सोलर पॉवर प्लांट कल राष्ट्र को करेंगे समर्पित, दिल्ली मेट्रो को भी यहां से मिलेगी बिजली.

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने कुमार से कहा कि इसके लिए उसे दो करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करने होंगे जिसे वह किस्तों में दे सकता है। आरोपियों ने कुमार से 31 लाख रुपये की ठगी की ।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा ने बताया, ‘‘छानबीन के दौरान पता चला कि पेट्रोलियम मंत्रालय में संपर्क होने की बात झूठी निकली । पुलिस ने शिकायतकर्ता को बाकी रकम के लिए उन्हें घर बुलाने को कहा। ’’

उन्होंने बताया, ‘‘बाद में कुमार के घर पर जॉनी, रमाकांत और दीक्षित आए । पुलिस ने 9.5 लाख रुपये के दो चेक और 50,000 रुपये नकदी लेते समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’

डीसीपी ने बताया कि जांच से पता चला कि दीक्षित और रमाकांत पेट्रोल पंप पर काम करते थे । दोनों ने जॉनी और अनुराग के साथ मिलकर पेट्रोप पंप आवंटित कराने के नाम पर लोगों से ठगी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\