एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में कोरोना के चार नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को चार और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। जिले में अब कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है।

देश की खबरें | नोएडा में कोरोना के चार नए मामले सामने आए
जियो

नोएडा, 27 मई उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को चार और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। जिले में अब कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है।

इसके साथ ही स्वस्थ होने के बाद नौ मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी जिनमें सात लोग मीडिया से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर सेक्टर 17 में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला व चार साल की बच्ची के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इसके अलावा 38 वर्षीय एक महिला के भी कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 366 हो गई है। इनमें 108 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 253 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

इस बीच पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बुधवार को दिल्ली-यूपी सीमा स्थित डीएनडी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों का हौसला बढ़ाते हुए सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करने को कहा।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).