देश की खबरें | दो बच्चियों सहित चार लापता लड़कियां बुलंदशहर में मिलीं: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अहमदगढ़ शहर से लापता चार नाबालिग लड़कियों को बुधवार को अलीगढ़ से बरामद किया गया। उनमें से तीन एक ही परिवार की हैं।
बुलंदशहर, पांच अगस्त उत्तर प्रदेश के अहमदगढ़ शहर से लापता चार नाबालिग लड़कियों को बुधवार को अलीगढ़ से बरामद किया गया। उनमें से तीन एक ही परिवार की हैं।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि चारों बच्चियां मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे अलीगढ़ में स्थित अपने नाना के घर जाने के लिए अहमदगढ़ में अपने घरों से निकली थीं।
एसएसपी ने कहा कि चारों बच्चियों में से दो की उम्र 14 साल के आसपास है और अन्य दो बच्चियां दो और तीन साल की हैं।
लड़कियां अलीगढ़ पहुंच गईं लेकिन अपने नाना-नानी के घर का रास्ता भूल गईं और अपने गंतव्य तक पहुंचने में असमर्थ होने पर वे रोने लगीं जिसके बाद एक राहगीर कप्तान खान का ध्यान उन पर गया।
अधिकारी ने कहा कि खान ने लड़कियों को सांत्वना दी और घर पर खाना खिलाने के बाद उन्हें अलीगढ़ पुलिस को सौंप दिया।
इस बीच, लापता लड़कियों के माता-पिता ने अहमदगढ़ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई और इलाके के विभिन्न पुलिस थानों से संपर्क करने पर, लापता लड़कियों के अलीगढ़ पुलिस के कब्जे में होने का पता चला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)