एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में नाले में एसयूवी गिरने से चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक एसयूवी के नाले में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में नाले में एसयूवी गिरने से चार लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

किन्नौर, पांच सितंबर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक एसयूवी के नाले में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना सांगला-छितकुल लिंक रोड पर खारोगला के पास तब हुई जब वाहन रक्षाम से सांगला जा रहा था।

यह भी पढ़े | भारतीय सेना ने 3 चीनी नागरिकों की बचाई जान, ऑक्सीजन-भोजन और गर्म कपड़े दिए गए.

उन्होंने कहा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने सांगला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान अंशुमान (20), ओम कृष्ण (19), सिकंदर (20) और आदेश (20) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: ओडिशा में 50 फीसदी से ज्यादा वोट चाहती है बीजेपी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तय किया टारगेट.

पुलिस ने कहा कि तीनों घायलों-पारस (20), अंकित (19) और निकेश (19) को प्राथमिक उपचार दिया गया और रामपुर स्थित एक अस्पताल में भेज दिया गया। सभी घायल सांगला के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की अंतरिम राहत प्रदान की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).