अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने मोगादिशु में बंदरगाह के पास विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया। दूसरी घटना बैदोआ की है जहां बाहरी इलाके में स्थित एक रेस्तरां में बारूदी सुरंग में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई।
दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रीय राज्य को अधिकारी अली अब्दुल्लाही ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि सुबह के समय रेस्तरां में बड़ी संख्या में लोग भोजन कर रहे थे तभी रिमोट कंट्रोल द्वारा बम विस्फोट किया गया। कई लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़े | विश्व स्वास्थ्य संगठन का देशों ने किया आग्रह, कहा- जागें और कोरोना महामारी को करें नियंत्रित.
घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। सोमालिया में अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकवादी समूह राजधानी में अक्सर आत्मघाती बम हमले करता है।
वहीं एक अन्य घटना में एक आत्मघाती हमलावर ने मोगादिशु में बंदरगाह के पास विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान: पंजाब में 105 साल के वृद्ध ने कोरोना महामारी को दी मात, अब तक 4 हजार 551 संक्रमितों की हुई मौत.
कर्नल अहमद अली ने कहा कि विस्फोट मोटर वाहन आयात शुल्क प्राधिकरण मुख्यालय के द्वार के पास हुआ।
सोमालिया के सूचना मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने बताया कि हमलावर जब सुरक्षा चौकी से गुजर रहा था तो सुरक्षा अधिकारियों ने वाहन पर गोलियां चलाई जिसके बाद कार में विस्फोट हो गया।
उन्होंने पांच पुलिस अधिकारियों के घायल होने की पुष्टि की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY