एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: UP सरकार में चार IPS अधिकारियों का किया गया तबादला, पीवी रामाशास्त्री को पुलिस महानिदेशक किया गया नियुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं. सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी. गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, लखनउ बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश: UP सरकार में चार IPS अधिकारियों का किया गया तबादला, पीवी रामाशास्त्री को पुलिस महानिदेशक किया गया नियुक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 29 अगस्त: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं. सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी. गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राम कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन लखनउ) को अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, लखनउ बनाया गया है.

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा इलामारन जी. (अपर पुलिस अधीक्षक, आजमगढ) को गौतमबुद्ध नगर में अपर पुलिस उपायुक्त, गोपाल कृष्ण चौधरी (अपर पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर) को अपर पुलिस उपायुक्त, लखनउ तथा मोहम्मद मुश्ताक (अपर पुलिस अधीक्षक, वाराणसी) को आगरा में रेलवे का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: Annamalai Kuppusamy Joins BJP: कर्नाटक के पूर्व IPS अधिकारी के अन्नामलाई ने BJP की सदस्यता की ग्रहण

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा पीवी रामाशास्त्री (अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान) को पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है जबकि आनंद कुमार (पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) को पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).