देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 21 अगस्त गोदावरी नदी में शुक्रवार को एक बार फिर उफान आने के बीच आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

पूर्वी गोदावरी जिले में सर आर्थर कॉटन बांध पर पानी खतरे के तीसरे निशान के करीब पहुंच गया।

यह भी पढ़े | वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के निर्माण की निविदा रद्द की गई: रेलवे.

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ संबंधी घटनाओं के चलते पूर्वी गोदावरी जिले में तीन लोगों की मौत हुई और पड़ोसी जिले पश्चिमी गोदावरी में एक व्यक्ति की मौत हुई।

दूसरी तरफ, कृष्णा नदी में भी प्रचुर मात्रा में पानी आने के कारण श्रीशैलम जलाशय भी अपनी पूर्ण क्षमता के करीब पहुंच गया, जिसके बाद 3.82 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।

यह भी पढ़े | Tenzing Norgay National Adventure Award 2019: विंग कमांडर गजानंद यादव को एयर एडवेंचर श्रेणी में तेनजिंग नोर्गेई नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019 से किया जाएगा सम्मानित, वायुसेना ने दी बधाई.

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गोदावरी में कई लाख क्यूसेक पानी आने के कारण पूर्वी एवं पश्चिमी गोदावरी जिले के दस से अधिक गांव लगातार छह दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं।

दोनों जिलों के करीब 64,100 लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

पूर्वी गोदावरी के जिलाधिकारी मुरलीधर रेड्डी ने कहा कि यतापका और अमलापुरम डिवीजन में बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)