एजेंसी न्यूज

Kerala Model Rape: केरल में युवा मॉडल से कार में 'बलात्कार' के आरोप में चार गिरफ्तार

केरल के कोच्चि में चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल से कथित बलात्कार के मामले में एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Kerala Model Rape: केरल में युवा मॉडल से कार में 'बलात्कार' के आरोप में चार गिरफ्तार

कोच्चि, 19  नवंबर : केरल के कोच्चि में चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल से कथित बलात्कार के मामले में एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक कोडुंगल्लूर के तीन लोगों ने बृहस्पतिवार रात अपने वाहन में कासरगोड की रहने वाली लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया.

उन्होंने बताया कि शहर के कक्कानाड में रह रही पीड़िता को उसकी एक राजस्थानी महिला मित्र ने एक डीजे पार्टी में आमंत्रित किया था और इन लोगों से उसका परिचय कराया था. बाद में शराब के नशे में धुत होने के बाद आरोपी मॉडल को अपने वाहन में ले गए और उसके साथ 'सामूहिक दुष्कर्म' किया. यह भी पढ़ें : Shraddha Walker Murder Case: आफताब ने कई बार श्रद्धा का शारीरिक शोषण किया, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर बातचीत में दोस्तों को बताया दर्द

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ मेडिकल सुबूत बताते हैं कि वह घायल हो गई थी. अपराध करने के बाद, लोगों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया.’’ यह मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पीड़िता को उसकी साथी ने आज सुबह भर्ती कराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).