देश की खबरें | गाजियाबाद में कार चालक की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद, छह सितंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कैब का किराया नहीं देने पर हुए विवाद के बाद चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन चार लोगों ने यहां एक गमछे से गला घोंट कर कैब चालक की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े | NEP 2020: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सम्मेलन कल, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यपालों को करेंगे संबोधित.

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान रुपेश, संजय, अंकुर और सन्नी के रूप में की गई है जो गाजियाबाद जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने कहा कि घटना 30 अगस्त को तब हुई जब चारों व्यक्ति बिजनौर जिले में गंगा बैराज की यात्रा करने के बाद वापस लौटे थे।

यह भी पढ़े | Wife of Co-Pilot Akhilesh Kumar Gives Birth to Baby Boy: कोझिकोड प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.

उन्होंने बताया कि यात्रा से पहले कैब चालक शिवम पाल से 23,000 रुपये पर सहमति बनी थी। गाजियाबाद लौटकर चारों ने पाल से गोविंदपुरम ले जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चालक को पैसे दे दिए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार से उतरने की बजाय गमछे से पाल की गला घोंटकर हत्या कर दी और कार को कुशलिया गांव ले गए।

आरोपियों ने गांव में खेत में पाल का शव फेंक दिया और वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गए।

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि शनिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को एक निजी प्रबंधन संस्थान के पास से गिरफ्तार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)