देश

New Education Policy 2020: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सम्मेलन आज, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यपालों को करेंगे संबोधित

ई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) और पीएम मोदी (PM Modi) कल यानी सोमवार को सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यपालों को संबोधित करेंगे.

New Education Policy 2020: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सम्मेलन आज, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यपालों को करेंगे संबोधित
पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) और पीएम मोदी (PM Modi) आज (सोमवार) सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यपालों को एक सम्मेलन के दौरान संबोधित करेंगे. उच्च शिक्षा के बदलाव में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भूमिका पर बातचीत के लिए इस सम्मलेन का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया है. सम्मलेन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा होगी.

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यपालों को संबोधित करेंगे. मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कल सुबह 10:30 यानी 7 सितंबर को वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और इसके परिवर्तनकारी प्रभाव पर विश्वविद्यालयों के राज्यपालों और कुलपतियों के साथ एक सम्मेलन में शामिल होंगे. इस सम्मेलन में विचार-विमर्श से भारत को ज्ञान का केंद्र बनाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी. यह भी पढ़े: PM Modi on New Education Policy: पीएम मोदी बोले- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से तैयार होगी नए भारत की नींव, भविष्य होगा सुनहरा

पीएम मोदी का ट्वीट:

राज्यपालों के इस सम्मेलन में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. सरकार की तरफ से कहा गया है कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 इक्कीसवीं सदी की पहली शिक्षा नीति है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के 34 वर्ष बाद घोषित किया गया है. नयी शिक्षा नीति को स्कूल और उच्च शिक्षा स्तर दोनों में बड़े सुधारों के लिए लाया गया है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को न्यायसम्मत और जागरूक समाज बनाने का प्रयास करती है. यह ऐसी भारत-केंद्रित शिक्षा प्रणाली की परिकल्पना करती है जो भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने में सीधे योगदान करती है (इनपुट आईएएनएस)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).