देश की खबरें | मनितोम्बी की असामयिक निधन पर टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेनेडी सिंह और वेंकटेश षणमुघम सहित भारत के अन्य पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम के साथी रहे मनितोम्बी सिंह की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें मैदान के अंदर एक ‘योद्धा’ और मैदान के बाहर एक ‘दोस्त’ के तौर पर याद किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त रेनेडी सिंह और वेंकटेश षणमुघम सहित भारत के अन्य पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम के साथी रहे मनितोम्बी सिंह की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें मैदान के अंदर एक ‘योद्धा’ और मैदान के बाहर एक ‘दोस्त’ के तौर पर याद किया।

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का 39 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' के उद्घाटन अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है: रक्षा मंत्री : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मनितोम्बी कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन के मार्गदर्शन में खेलने वाली उस भारतीय अंडर -23 टीम के प्रमुख सदस्य थे जिसने 2003 में हो ची मिन्ह सिटी में वियतनाम को 3-2 से हराकर एलजी कप जीता था।

उन्होंने 2002 बुसान एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ बीजेपी नेता मदन दिलावर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई कल तक के लिए स्थगित.

भारतीय टीम के उनके साथी खिलाड़ी और राष्ट्रीय टीम के मौजूदा सहायक कोच वेंकटेश ने कहा, ‘‘उनकी मौत की खबर सुनकर मैं वाकई चौंक गया था। वह भारतीय फुटबॉल के लिए एक नगीना थे।’’

वेंकटेस ने कहा, ‘‘ मैंने मैदान पर उनके कुछ शानदार प्रदर्शन देखे है। वह एक योद्धा थे, लेकिन उससे भी ज्यादा उनके प्रदर्शन में निरंतरता थी।’’

डिफेंडर देबजीत घोष राष्ट्रीय टीम में मनितोम्बी के साथ खेलने के अलावा मोहन बागान में उनके कप्तान भी थे। उन्होंने उनकी निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘ मुझे यह सुनकर बहुत सदमा लगा कि उनका निधन हो गया है। वह मैदान के बाहर एक सच्चे दोस्त थे।’’

मनितोम्बी के परिवार ने हालांकि उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा आठ साल का बच्चा है।

घोष ने कहा, ‘‘ वह मोहन बागान में मेरी कप्तानी में खेले थे। वह ऐसे युवा खिलाड़ी थे जिसे आप अपनी टीम में चाहते है।’’

रेनेडी ने भी मनितोम्बी के साथ राष्ट्रीय टीम और मोहन बागान का ड्रेसिंग रूम साझा किया है। वह मोहन बागान में मनितोम्बी की कप्तानी में भी खेल चुके हैं।

रेनेडी ने कहा, ‘‘ एक कप्तान के रूप में आपको अक्सर उदाहरण पेश करना होता है। मनितोम्बी उस तरह के कप्तान थे। उन्होंने मैदान में कड़ी मेहनत की और इसी तरह उन्होंने दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरित किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\