देश की खबरें | पूर्व आईएएस अधिकारी वर्धन ने हरियाणा के मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली

चंडीगढ़, 25 मार्च भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अवकाश प्राप्त अधिकारी विजय वर्धन ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक यहां हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्धन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञप्ति के मुताबिक अन्य अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी सत्यवीर सिंह फुलिया ने भी राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हाल में दो पूर्व आईएएस अधिकारियों को राज्य का क्रमश: मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त नियुक्त किया था।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य सरकार के मंत्री रंजीत सिंह और जय प्रकाश दलाल भी मौजूद थे।

इस समारोह में मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस धेसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)