देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष तुलसी राम का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 17 नवंबर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता तुलसी राम का लंबी बीमारी के बाद पालमपुर में निधन हो गया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी

प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार रात को कांगड़ा जिले के पालमपुर में तुलसी राम ने अंतिम सांस ली। वह 78 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | Sibbal on Congress: सिब्बल के हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल के बचाव में उतरे.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने तुलसी राम के निधन पर शोक जताया है।

तुलसी राम 2007 से 2012 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे। वह भरमौर विधानसभा क्षेत्र से 1990, 1998 और 2007 में तीन बार विधायक चुने गए थे।

यह भी पढ़े | Bihar New Cabinet: शपथ ग्रहण के दूसरे दिन नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मिला वित्त मंत्रालय- देखें पूरी लिस्ट.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक महान राजनेता थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों का आगे लाने के लिए अथक कार्य किया ।

ठाकुर ने कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए तुलसी राम का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)