देश की खबरें | बेंगलुरु दंगा मामले में आरोपी पूर्व कांग्रेस महापौर फरार हैं: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में हुए दंगे से जुड़े मामले में आरोपी पूर्व महापौर और मौजूदा कांग्रेस पार्षद आर संपत राज अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से 'फरार' हैं। वहां उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 30 अक्टूबर बेंगलुरु में हुए दंगे से जुड़े मामले में आरोपी पूर्व महापौर और मौजूदा कांग्रेस पार्षद आर संपत राज अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से 'फरार' हैं। वहां उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अगस्त में हिंसा भड़काने के आरोपी राज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पता तब चला, जब सहायक पुलिस आयुक्त वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का दौरा किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव का केंद्र पर निशाना, कहा-प्याज ने शतक लगा दिया, बीजेपी वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है.

मामले की जांच कर रहे वेणुगोपाल ने कहा, "हां, वह फरार हैं। हम उनकी तलाश कर रहे हैं।"

पुलिस के अनुसार, वेणुगोपाल ने सात अक्टूबर को अस्पताल प्रशासन को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि राज को छुट्टी देने से पहले वे पुलिस को सूचित करें।

यह भी पढ़े | NEET Quota: तमिलनाडु गवर्नर ने मेडिकल एडमिशन में सरकारी स्कूल के छात्रों को 7.5% आरक्षण देने का बिल किया पास.

उन्होंने बताया कि हालांकि, अस्पताल ने पुलिस को सूचित किए बिना उन्हें छुट्टी दे दी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन को एक और नोटिस जारी किया गया था।

कांग्रेस विधायक आर अखण्ड श्रीनिवास मूर्ति के रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर 11 अगस्त को 3,000 से अधिक लोगों ने कांग्रेस विधायक मूर्ति, उनकी बहन के घर और दो थानों में तोड़फोड की थी।

इस महीने की शुरुआत में दायर किए गए आरोप-पत्र में पुलिस ने राज पर विधायक के खिलाफ भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया था, ताकि उनका राजनीतिक करियर बर्बाद किया जा सके।

पुलिस ने इस सिलसिले में 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के नेता मुजम्मिल पाशा शामिल हैं। हिंसा में तीन लोग पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे और एक की मौत गंभीर रूप से घायल होने के कारण हो गई थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी इस मामले की जांच कर रही है और दो षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\