देश की खबरें | पूर्व पुलिस आयुक्त पांडुरंग राणे, अन्य से योगेश गौड़ा हत्या मामले में पूछताछ की गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हुब्बली-धारवाड़ के पूर्व पुलिस आयुक्त पांडुरंग राणे और कर्नाटक पुलिस के दो वरिष्ठ सेवारत अधिकारियों से भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की 2016 में हुई हत्या के सिलसिले में पूछताछ की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
नयी दिल्ली, तीन जून हुब्बली-धारवाड़ के पूर्व पुलिस आयुक्त पांडुरंग राणे और कर्नाटक पुलिस के दो वरिष्ठ सेवारत अधिकारियों से भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की 2016 में हुई हत्या के सिलसिले में पूछताछ की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
अधिकारियों ने बताया कि अब सेवानिवृत्त राणे तथा तत्कालीन डीसीपी एवं हुब्बली धारवाड कमिश्नरेट में तैनात मल्लिकार्जुन बालाडंडी और जिनेंद्र खानागावी से हाल में जांच एजेंसी ने हाल में हत्या के सिलसिले में पूछताछ की है।
यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2560 नए मामले सामने आए, 122 की मौत, कुल संख्या 74860 हुई.
अधिकारियों ने बताया कि दोनों डीसीपी वर्तमान में सेवारत हैं और उस मामले में पर्यवेक्षक अधिकारी थे जिसमें पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उनसे आरोपियों के तौर पर पूछताछ नहीं की जा रही है और उनकी भूमिका, यदि थी, वह अभी तय नहीं है।
यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान निसर्ग ने ली एक की जान, कई बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गए.
गौड़ा की धारवाड के सप्तपुरा में एक जिम के बाहर 15 जून 2016 को हत्या कर दी गई थी।
एजेंसी ने हत्या के करीब तीन वर्ष बाद 24 सितम्बर 2019 को मामले को अपने हाथ में लिया था। एजेंसी ने कर्नाटक में भाजपा सरकार के अनुरोध और केंद्र सरकार के परामर्श पर ऐसा किया था।
मामले की पहले कर्नाटक पुलिस ने जांच की थी और धारवाड के छह व्यक्तियों पर हत्या की कथित रूप से योजना बनाने और उसे अंजाम देने का आरोप लगाया था।
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने मामले में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से सात न्यायिक हिरासत में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)