देश की खबरें | पूर्व बीडीसी सदस्‍य की हत्‍या, दारोगा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शनिवार को घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में एक पूर्व बीडीसी सदस्‍य की हत्‍या के आरोप में पुलिस उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह यादव समेत दो अन्‍य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व बीडीसी सदस्‍य की कथित तौर पर खाकी पहने कुछ लोगों और उनके साथियों द्वारा गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर, 31 अक्‍टूबर शनिवार को घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में एक पूर्व बीडीसी सदस्‍य की हत्‍या के आरोप में पुलिस उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह यादव समेत दो अन्‍य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व बीडीसी सदस्‍य की कथित तौर पर खाकी पहने कुछ लोगों और उनके साथियों द्वारा गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्‍तव ने शनिवार को बताया कि मरने वाले की पहचान घाटमपुर के भदरस निवासी पप्‍पू बाजपेयी (45) के रूप में हुई है। पप्‍पू शुक्रवार की शाम को ताश खेल रहा था जिसे एक स्‍थानीय ग्रामीण दुर्गा सिंह किसी काम के लिए लेकर गया और बाद में वह एक खेत में मृत पाया गया।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में कोरोना की बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सोमवार को बुलाई बैठक.

कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने शनिवार को पूर्व बीडीसी सदस्‍य पप्‍पू बाजपेयी की हत्‍या में पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमवीर सिंह यादव की गिरफ़्तारी की पुष्टि की। पप्‍पू की शुक्रवार की रात उस समय गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी जब वह अपने कुछ दोस्‍तों के साथ ताश खेल रहे थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना स्‍थल से 0.38 बोर के कारतूस की बरामदगी ने बीडीसी सदस्‍य की हत्या में उपनिरीक्षक के शामिल होने का संकेत दिया। उन्‍होंने बताया कि उपनिरीक्षक की 0.38 बोर की सर्विस रिवाल्‍वर भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़े | गोवा सरकार राशन कार्ड धारकों को 32 रुपये प्रति किलो की दर से बेचेगी प्याज.

जिलाधिकारी ने बताया कि उप निरीक्षक की रिवाल्‍वर का हत्‍या में प्रयोग हुआ या नहीं, इसे बैलेस्टिक जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

श्रीवास्‍तव ने बताया कि उपनिरीक्षक के साथ मौजूद सिपाही दीपांशु ने उच्‍चाधिकारियों को इस घटना से अवगत नहीं कराया, जिसके चलते उसे लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिपाही के खिलाफ एक विभागीय जांच भी शुरू की गई है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में वीरेंद्र और बक्‍का नाम के दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दुर्गा सिंह और सोनू सिंह समेत अन्‍य अभियुक्‍तों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि यह चर्चा होने पर कि इस घटना में पुलिसकर्मियों की भूमिका है, कानपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक डाक्‍टर प्रीतिंदर सिंह ने सच्‍चाई की छानबीन के लिए एसपी ग्रामीण को जांच का आदेश दिया था।

पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ने चार स्थानीय ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया उनमें दुर्गा सिंह, सोनू सिंह, वीरेंद्र और बड़का घाटमपुर क्षेत्र के भदरस निवासी हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे जुआरियों का पैसा लूटने गये थे और उसी दौरान भाग रहे पूर्व बीडीसी सदस्‍य को गोली मार दी। इसके बाद बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोग घाटमपुर कोतवाली पहुंच गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\