गोवा सरकार राशन कार्ड धारकों को 32 रुपये प्रति किलो की दर से बेचेगी प्याज
अधिकारी ने बताया कि कुल 3.5 लाख राशन कार्ड धारकों को 32 रुपये प्रति किग्रा की दर से तीन-तीन किग्रा प्याज उपलब्ध कराया जाएगा और पूरे राज्य में एक विशेष अभियान के तहत उचित मूल्य की दुकानों पर प्याज की बिक्री होगी.
पणजी: गोवा सरकार (Goa Govt) राज्य में 3.5 लाख राशन कार्ड धारकों को एक विशेष अभियान के तहत 32 रुपये प्रति किग्रा की दर से प्याज उपलब्ध कराएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि गोवा सरकार महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक एजेंसी से 1,045 मीट्रिक टन प्याज खरीदने और 3.5 लाख राशन कार्ड धारकों को इसकी आपूर्ति करने के लिए तैयार है. उल्लेखनीय है कि प्याज की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि के बाद बुधवार को गोवा राज्य मंत्रिमंडल ने लोगों को रियायती दर पर प्याज मुहैया कराने के प्रस्ताव के मंजूरी दी.
राज्य के नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक सिद्धिविनायक नाइक ने बताया, ‘‘ गोवा सरकार ने नासिक के नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (नैफेड) से 1,045 मीट्रिक टन प्याज खरीदने का आदेश दिया है और इसकी आपूर्ति राशन कार्ड धारकों को की जाएगी.’’
अधिकारी ने बताया कि कुल 3.5 लाख राशन कार्ड धारकों को 32 रुपये प्रति किग्रा की दर से तीन-तीन किग्रा प्याज उपलब्ध कराया जाएगा और पूरे राज्य में एक विशेष अभियान के तहत उचित मूल्य की दुकानों पर प्याज की बिक्री होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

