स्टैकपोल ने 1966 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और 43 टेस्ट मैच में 2,807 रन बनाए। उन्होंने एक लेग स्पिनर के रूप में 15 विकेट भी लिए।
उन्होंने 1971 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सबसे पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी हिस्सा लिया था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
स्टैकपोल ने एशेज में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 13 टेस्ट में 50.6 की औसत से रन बनाए जिसमें 1970 में ब्रिस्बेन में खेली गई 207 रन की पारी भी शामिल है जो उनका टेस्ट क्रिकेट में उच्चतम स्कोर भी है। वह 1972 की एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के उप कप्तान थे।
स्टैकपोल ने 1974 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह मीडिया और प्रसारण क्षेत्र से जुड़ गए थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY