देश की खबरें | असम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 28 सितंबर असम की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Odisha: कोरोना की चपेट में ओडिशा, राज्य के 15 विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

वह 83 वर्ष की थीं।

तैमूर राज्य की एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री भी थीं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 1,508 नए मरीज, 9 की मौत: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कुछ सालों से ऑस्ट्रेलिया में अपने बेटे के साथ रह रही थीं।

तैमूर ने असम में छह दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक कांग्रेस की सरकार चलाई थी।

वह चार बार विधायक रहीं और 1988 में राज्य सभा सदस्य बनीं।

वह 2011 में कांग्रेस का दामन छोड़ एआईयूडीएफ में शामिल हो गई थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तैमूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “असम के विकास में उनके योगदान को याद रखा जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने भी तैमूर के निधन पर शोक जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)