देश की खबरें | 74 दिन हवाई अड्डे पर फंसे रहने के बाद फुटबॉलर को होटल भेजा गया
जियो

मुंबई, छह जून लॉकडाउन के चलते 74 दिन तक मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे रहे घाना के फुटबॉलर रैंडी जुआन मुलर को होटल भेज दिया गया है।

अब वह उड़ान सेवाएं शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपने देश वापस जा सकें।

यह भी पढ़े | मुंबई के चेंबूर, घाटकोपर, कांजुरमार्ग,विक्रोली और पवई इलाके में गैस लीक की सम्भावना, तीव्र गंध के बाद अलर्ट पर BMC और फायर ब्रिगेड.

मुलर केरल में एक क्लब के लिये खेलने भारत आए थे। उन्होंने मदद के लिये शनिवार को महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और युवा सेना के पदाधिकारी राहुल कनाल को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ''धन्यवाद आदित्य ठाकरे, राहुल कनाल। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।''

यह भी पढ़े | BMC को मुंबई में गैस रिसाव होने की शिकायत मिली : 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केरल के एक क्लब के लिये खेलने आए मुलर को केन्या एयरवेज के विमान से अपने देश वापस जाना था, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद वह मुंबई हवाई अड्डे पर ही फंस गए।

कनाल ने कहा, ''वह हवाई अड्डे के आकर्षक कृत्रिम उद्यानों में अपना समय बिताते थे और किसी तरह स्टाल से खाना खरीदते थे। अपना समय हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ गुजारते थे। मुलर ने मुझे बताया कि हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उनकी बहुत मदद की।''

एक ट्विटर यूजर ने फुटबॉलर की दुर्दशा की ओर आदित्य ठाकरे का ध्यान दिलाया। तब कनाल ने उन्हें एक होटल पहुंचाने में मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)