खेल की खबरें | मैच से पहले अपनी सात महीने की बेटी को चंद मिनट के लिये ही देख सका फुटबॉलर

आखिरकार विश्व कप क्वालीफाइंग में पहले दो दौर के मुकाबले के लिये उसे टीम में चुना गया । विश्व कप क्वालीफायर खेलने से ज्यादा खुशी अपने वतन लौटने और मार्च में जन्मी दूसरी बेटी मिया को देखने की थी ।

रूसी लीग में अखमत ग्रोंजी क्लब के लिये खेलने वाले एंजेल ने अपनी दोनों बेटियों और पत्नी से कुछ पलों के लिये ही मुलाकात की क्योंकि टीम को मैच के लिये कोलंबिया रवाना होना था ।

यह भी पढ़े | SRH vs KXIP 22th IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ भगवान ही जानते हैं कि यह कितना कठिन था । मैं उन्हें कुछ मिनट के लिये ही देख सका लेकिन मेरी आत्मा तृप्त हो गई ।’’

उनकी पत्नी वेनेजुएला में ही थी ताकि बच्चे के जन्म के समय परिवार के पास रहे । विल्कर को भी जन्म के समय लौटना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण सारी उड़ानें रद्द हो गई थी ।

यह भी पढ़े | Rahul Tripathi के लिए Shah Rukh Khan ने बोला अपना पसंदीदा डायलॉग, ‘राहुल, नाम तो सुना होगा’.

सितंबर में फीफा ने विश्व कप क्वालीफायर के पहले दौर के मुकाबले कराने की अनुमति दी जो इस सप्ताह शुरू हुए हैं । इसके साथ ही एंजेल अपने देश लौट सका ।

वेनेजुएला में 80000 से ज्यादा पॉजिटिव मामले आये हैं और करीब 680 लोग कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)