Delhi: दिल्ली के विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बाहर एक ‘फूड वैन’ में लगी आग
दिल्ली के विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बाहर भोजन मुहैया कराने वाली एक वैन में रविवार सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
नयी दिल्ली, 17 नवंबर : दिल्ली के विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बाहर भोजन मुहैया कराने वाली एक वैन में रविवार सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सुबह 10.55 बजे सूचना मिली कि विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बाहर भोजन मुहैया कराने वाली एक वैन में आग लग गई है.’’ उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. यह भी पढ़ें : Shahjahanpur Bus Accident: यूपी के शाहजहांपुर में सड़क हादसा, किसानों को लेकर जा रही बस पलटने से 21 लोग जख्मी (Watch Video)
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि मौरिस नगर पुलिस थाने में पूर्वाह्नन 11.02 बजे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की सूचना मिली थी.
पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर चार के बाहर एक वैन में आग लग गई. ऐसा प्रतीत होता है कि खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों में आग लगी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

